फिरोजाबाद, मार्च 5 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने पथराव कर दिया। घटना में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मनोज कुमार पुत्र विशेश्वर सिंह निवासी विकास बाजार नगला खंगर 2 मार्च की शाम को अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर सतेन्द्र पुत्र हाकिम सिंह, रोहित पुत्र सिंह, गौरव पुत्र सतेन्द्र सिंह, सत्यम पुत्र जितेन्द्र कुमार ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी। जब सतेंद्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे लेकर हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव कर दिया। यह देखकर पीड़ित पक्ष अपनी जान बचाने के लिए अपने घर में घुस गए। उसके बाद भी आरोपी पीड़ित के घर पर पथराव करने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.