फिरोजाबाद, जून 16 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला पिपरानी में रंजिश को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर लाठी डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक ने मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुमन पुत्र रामवरन सिंह निवासी नगला पिपरानी थाना नसीरपुर 15 जून की दोपहर में अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठा था। इसी दौरान रंजिश को पडोसी मोनू पुत्र सिंधी, रिंकी पत्नी मोनू, सिंधी पुत्र अलवर सिंह ने आते ही गाली गलौज की। जब युवक ने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने युवक पर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- रंजिश को लेकर दबंगों ने परिवार को पीटा युवक की मां सुनीता, पिता ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमलाकर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...