मऊ, जून 26 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अइलख गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष से एक युवक ने अपने चचेरे भाई के ऊपर लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। दो गोली पेट के पास लगने के बाद गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर गोलीकांड की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी है। उधर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक वाराणसी में जीवन-मौत से जूझ रहा है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद को लेकर हुई फायरिंग, युवक को लगी गोलीविवाद का कारण स्थानीय हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अइलख गांव में पुरानी रंजिश और भू...