फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मथुरा में नाव पलटने की बीते शुक्रवार को जो घटना हुई उससे सबक नहीं लिया गया। प्रशासन इसके प्रति गंभीर नहीं है। पांचालघाट स्थित गंगा में बिना लाइफ जैकेट के नावें दौड़ाई जा रही हैं। इससे हर समय हादसे का डर रहता है। अधिकतर नाव वालों के पास लाइफ जैकेट ही नहीं हैं। पांचालघाट पर 60 मोटर वोट हैं। इसके अलावा करीब 20 छोटी बड़ी नावें हैं। इस समय कोई पर्व नहीं है ऐसे में भीड़भाड़ भी गंगा स्नान के लिए पांचालघाट पर कम है। जुगाड़ से बनाई गई मोटरबोट काफी खतरनाक है। एक छोटा इंजन लगाकर नाव को मोटरबोट का जो रूप दिया गया है उसको जब नाविक गंगा की धार में लेकर निकलता है तो डर लगता है। मोटरबोट को साधने के लिए जो बड़ा सा पाइप पंखे का लगा हुआहै वह भी काफी खतरनाक है। यदि जरा सा नाविक का ध्यान बटा और वह ज्यादा घूमा त...