लखीमपुरखीरी, मई 28 -- रेहरिया चौकी क्षेत्र के गांव गौरिया में पुरानी रंजिश के चलते नल पर नहा रहे युवक को गांव के सगे भाइयों ने आकर पीछे से घेर लिया और एक भाई ने तमंचा से फायर कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले में केस दर्ज किया है। गौरिया निवासी जितेंद्र राठौर ने बताया कि वह सोमवार की शाम 6 बजे करीब घर के बाहर लगे सरकारी हैंड पंप पर नहा रहा था। तभी गांव के सरवर और अकबर सगे भाइयों ने पीछे से आकर घेर लिया और सरवर ने तमंचा से गोली चला दी जो उसके पैर में जा लगी। यह भी पढ़ें- रंजिश में हुई मारपीट के मामले में 11 पर केस जिससे वह गिर गया। फायर की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने उसे प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को पीड़ित की शिकाय...