श्रावस्ती, मार्च 13 -- श्रावस्ती। जमुनहा तहसील के ग्राम पंचायत लाल बोझा दरवेश गांव निवासी रीता गौतम पत्नी महेश ने उपजिलाधिकारी जमुनहा को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि प्रधान की ओर से रंजिश को लेकर लेखपाल व एसएसबी टीम की मदद से उसका घर गिरवा दिया गया है। आरोप है कि उसके ससुर सागर पुत्र ननकू के नाम से वर्ष 1975 में आवासीय पट्टा दिया गया था। जिसमें पीड़िता व उसके जेठ का मकान एक ही गाटा संख्या में बना हुआ है। जेठ जगराम 2008 में मिले इंदिरा आवास बनाकर रह रहा है। पीड़िता ने बताया 20 वर्षों से मकान बना था। ग्राम प्रधान ने चुनाव रंजिश के चलते गुरुवार को लेखपाल, कानूनगो व एसएसबी के साथ पहुंच कर घर गिरवा दिया है। घर के सात लोग बिना छत के हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...