रामपुर, सितम्बर 8 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर रंजिश के चलते फायर झोंक दिया। हाथ में गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंडा निवासी आमिल का कुछ लोगों से भूमि को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। आरोप है कि रविवार शाम को आमिल अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर हजरतपुर जा रहा था। रास्ते में तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह लोगों ने उसे रोक लिया। इस बीच एक आरोपी ने फायर झोंक दिया। गोली उसके हाथ में लगी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर कोतवाली प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना हुई है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर नहीं मिली है,मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.