रुडकी, अप्रैल 15 -- लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता और चाचा को खेत में घेरकर मारपीट कर दी। इससे लड़की के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के साथ पड़ोसी गांव का एक युवक स्कूल आते-जाते अक्सर छेड़खानी करता था। पिछले दिनों परिवार वालों ने युवक के खिलाफ खानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन बाद में कुछ लोगों ने मामले का निपटारा करा दिया था। युवक तभी से लड़की के परिवार वालों से रंजिश रखता आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.