रुडकी, अप्रैल 26 -- पुरानी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे दो सगे भाइयों पर लालचंदवाला और शाहपुर गांव के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला करने और तमंचे से फायर करने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खानपुर थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के भारूवाला गांव निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी लालचंदवाला गांव निवासी वंश के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि 14 अप्रैल को वह और उसका भाई चंद्रशेखर बादशाहपुर गांव से खेतों से बाइक द्वारा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पंचर हो गई। उसने अपने भाई चंद्रशेखर को बाइक का पंचर ठीक कराने के लिए डेरियों गांव भेज दिया और वह स्वयं पैदल चलने लगा। इसी बीच लालचंदवाला के वंश, महक सिंह, ललित और शाहपुर गांव के सन्नी व कुछ अज्ञात लोगों ने उसका प...