कन्नौज, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़िया कछपुरा में खेत पर काम कर रहे एक किसान को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में ग्राम गढ़िया कछपुरा निवासी राम निवास पुत्र जीवालाल ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 25 अप्रैल को वह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी गांव के मेवाराम पुत्र श्रीराम, नीरज पुत्र मेवाराम, शैलेन्द्र पुत्र मेवाराम, राजेश पुत्र श्रीराम लाठी डन्डा लेकर आए। ये लोग पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने लगे। जिससे वह घायल हो गया। शोर गुल सुन कर आसपास के तमाम लोग आ गए। तब यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- रंजिश में मारपीट के चलते चार घायल, रिपोर्ट पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...