उरई, जून 4 -- जालौन। संवाददाता रंजिश के चलते एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी पंजाब सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के शिवप्रताप सिंह उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह वह गांव में जा रहे थे। तभी रास्ते में शिवप्रताप ने जबरन उसे रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए उसके साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर पिटाई कर दी। जब आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...