रामपुर, मई 11 -- क्षेत्र के गांव रतनपुरा गांव निवासी जरनैल सिंह 40 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि उनकी ससुराल डंडिया गांव में है। उनके ससुर और साले का निधन हो चुका है, जिसके बाद उनकी सास अकेली रह गई हैं। इस कारण जरनैल सिंह और उनकी पत्नी अपनी सास के साथ रहने लगे हैं। आरोप है कि उनके तहेरे सालों को उनका ससुराल में रहना पसंद नहीं है। इसी बात को लेकर वे उनसे रंजिश रखते हैं। शनिवार की शाम वह रतनपुरा गांव से कहीं जा रहे थे। इसी बीच गांव की पुलिया के पास उनके तहेरे सालों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...