नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में चार मार्च को बाजार जा रहे युवक को कुछ युवकों ने रंजिशन रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस घटना में युवक घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-45 निवासी रिषभ तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह चार मार्च को बाजार में सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में रोहित, शिव, देव और अन्य लोग मिल गए। आरोपियों ने रंजिश के चलते झगड़ा करने की नियत से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके चलते पीड़ित को चोटें आईं। पीड़ित के मुताबिक स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां पीड़ित का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधा...