मेरठ, मार्च 29 -- ईदगाह रोड नई बस्ती में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान मां-बेटे घायल हो गए। महिला ने मारपीट के दौरान सोने के कुंडल और लोंग लूटने का आरोप भी लगाते हुए थाने में तहरीर दी। फिरदौस पत्नी मेहरुद्दीन ने तहरीर देते हुए बताया कि तीन पड़ोसियों ने विवाद चल रहा है, जिसके चलते वे उनसे रंजिश रखते है। रविवार को उसका पुत्र घर के बाहर खड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने उसे देखकर गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। चीख पुकार सुनकर वह बाहर आई तो आरोपियों ने उसे भी घेर लिया और मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके कान से सोने के कुंडल व नाक की लोंग भी लूट ली। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। घायल अवस्था में थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। प्रभारी नि...