गोंडा, मई 19 -- खरगूपुर। पुरानी रंजिश में एक महिला सहित तीन लोगों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। राजाजोत निवासी हरिओम शुक्ला का आरोप है कि पुरानी रंजिश में बिकाऊ पांडे,भगौती प्रसाद उर्फ इंस्पेक्टर,भगेलू पांडे व अजय पांडे ने सोमवार को एकराय होकर उसे, ज्योति पुत्री तहसीलदार तथा उसके भाई घनश्याम पर लाठी डंडे और कुदाल से हमला कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। यह भी पढ़ें- रंजिश में महिला समेत तीन लोगों को पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...