रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गणेशपुरम कालोनी निवासी अनीता देवी ने कालोनी निवासी धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनीता देवी का कहना है कि धर्मपाल उससे रंजिश मानता है। मंगलवार को वह घर पर अकेले थी तभी धर्मपाल उसके घर में घुस आया और रंजिशन गालियां बकने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। लोगों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...