हमीरपुर, मार्च 27 -- बिवांर, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर एक युवक पर भाई, पिता पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक के अचेत हो जाने पर तीनों हमलावर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घायल का छानी सीएचसी में इलाज चल रहा है। बिवांर थाना के निवादा गांव के मुनुवा उर्फ कमलेश ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रामनवमी पर मुस्करा से ई-रिक्शा खरीदारी कर घर ले आया। घर में नए रिक्शा का पूजन कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के अनुज पुत्र दीपू सिंह, पप्पू व दीपू पुत्रगण भानु प्रताप उर्फ बीरबल सिंह उसके घर में आकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर अनुज ने उसके सिर में कुल्हाड़ी के वार वह अचेत हो गया। उसको खून से लथपथ मृत जानकर तीनों हमलावर भाग निकले। परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.