रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। रंजिशन घर के बाहर खड़े दामाद-ससुर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पीड़ित दामाद की तहरीर पर गंज कोतवाली में दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब की है। मोहल्ले निवासी आतिफ का मोहल्ला पीलातालाब निवासी आदिल व फैजान खां से विवाद चल रहा है। आतिफ के अनुसार सोमवार को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी फैजान खां कुछ लोगों के साथ आ धमका। आरोप है कि उन्होंने रंजिशन उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आतिफ के अनुसार उसे बचाने के लिए जब ससुर आसिफ खां आए तो हमलावरों ने उन पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर मौके पर जुटी भीड़ ने किसी तरह से बीच-बचाव कराया। जिस पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.