प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे बक्शी परसीपुर गांव निवासी अंतिमा पटेल पत्नी राम आसरे पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। रंजिश को लेकर 28 मार्च की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुस गए। गालियां देते हुए उसे और उसके पति को लाठी डंडे से पीटने लगे। बीच-बचाव को दौड़ी उसकी बेटी प्रियतमा को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। पीड़िता अंतिमा पटेल की तहरीर पर पुलिस ने हरिश्चन्द्र, छोटेलाल, चन्द्रमा, विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.