रामपुर, फरवरी 16 -- टांडा। खेत से चारा काटकर ला रहे दो भाइयों को रंजिश फायरिंग कर दी। किसी तरह दोनों भाइयों ने अपने आप को बचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टांडा थाना क्षेत्र के गांव मंझरा मिलक दायम गंज निवासी हारून अपने भाई के साथ 11 फरवरी को जंगल से चारा काटकर ला रहा था। इसी दौरान गांव के ही जावीद, नासिर, साजिद, बाबर, आलम, अब्दुल रहमान, इमरान, रिजवान, सारिक, शादाब, नाजिम, मोअज्जम सहित सभी लोग अपने घर के आगे एक राय होकर लाठी डंडे, अवैध हथियार लिए हुए खड़े थे। इन लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से दोनों भाइयों पर रंजिशन हमला कर दिया। दोनों भाई जान बचाकर भागे तो आरोपी जावीद ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। फायर से दोनों भाई बाल बाल बच गए। दोनों भाइयों के...