प्रयागराज, जनवरी 27 -- अल्लापुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक मकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। तीन लोग घायल हुए और हजारों रुपये कीमत का नुकसान हुआ। जार्जटाउन थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दो भाई समेत तीन नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जौनपुर जिले के मीरगंज निवासी योगेश यादव वर्तमान में प्रयागराज के शिवनगर अल्लापुर में किराए का कमरे में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। योगेश यादव की तहरीर के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर जंघई बाजार सरायममरेज निवासी विशाल यादव व विवेक यादव और अनुपम जायसवाल अपने दस अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। घर में उस वक्त योगेश के मित्र राजू यादव व आशीष यादव भी मौजूद थे। तीनों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। आ...