बलिया, मई 12 -- बांसडीह। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। पीड़ित मनन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर रंजिशन रविवार की रात घर कुंडी लगाकर पेट्रोल से फूंकने और परिवार को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। बताया है कि परिवार के लोग रात में सोए थे, तभी गांव के ही अंजनी सिंह, अजय सिंह, सत्यनारायण सिंह और जयप्रकाश सिंह के साथ करीब आधा दर्जन लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और खिड़की व बाइक पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया। आग की लपटों और धुएं से कमरे में सो रहे बच्चों व महिलाओं का दम घुटने लगा, जिनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुंडी खोलकर परिवार को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। भागते समय आरोपी पूरे परिवार को जान...