पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने घटना को लेकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सुकटिया में एडवोकेट मोहम्मद फैजान ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसके खेत में अचानक आग लग गई। जिससे करीब एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। आरोप है कि गांव के ही मोबीन अहमद,अजहर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानबूझकर आग लगाई। घटना की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा फोन पर मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने से उसका काफी नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...