रंजिशन किसान पर जानलेवा हमला
मेरठ, जून 1 -- रतौली गांव दबंग लोगों ने रंजिशन किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब किसान खेत में कार्य कर रहा था। घायल का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर दी है। शंकर कुमार पुत्र नरेशचंद ने बताया कि वह रविवार देर शाम अपने खेत पर काम कर रहा था। आरोप है कि तभी गांव के तीन युवक आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब विरोध किया तो आरोपियों नेधारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर अन्य किसान वहां आए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। परिजन घायल शंकर को लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.