रुद्रपुर, मई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से एग्रीस्टैक के अंतर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री और अंश निर्धारण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वास्तविक रूप से खेती करने वाले सभी किसानों का पंजीकरण प्राथमिकता से कराया जाए और फार्म रजिस्ट्री के लिए उनकी आईडी शीघ्र बनाई जाए। बैठक में उन्होंने लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के लिए राजस्व लोक अदालतों का प्रभावी संचालन करने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि एग्रीस्टैक के कार्यों में ऊधम सिंह नगर प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे आगे है, जिस पर आयुक्त ने संतोष जताया। बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम ग...