गंगापार, अप्रैल 9 -- इलाके के युवा खिलाड़ी लगातार विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम मलकिया गहरपुर की रंजना यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रादेशिक भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) प्रतियोगिता में 36.67 मीटर दूरी तक भाला फेंककर तृतीय स्थान हासिल किया। रंजना यादव इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने लखनऊ में आयोजित सीनियर प्रादेशिक भाला फेंक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तथा गाजियाबाद में आयोजित प्रादेशिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। एक बार फिर प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर रंजना यादव के घर में खुशी का माहौल है। परिवारजनों और गांव के रामभजन यादव, शिवभजन यादव, सुनील प्रधान, जगदंबा पटेल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.