जमुई, मार्च 6 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि शहर से लेकर गांव तक होली की खुमारी हर किसी पर तीन दिनों तक छायी रही। मौसम का साथ भी मिला। लोगों ने जमकर होली का लुत्फ उठाया। गांवों में तो होली का माहौल ही निराला था। ढ़ोल, छाल और करताल पर जब युवाओं की मंडली फॉग की तान छेड़ी तो बच्चे हो या बुढ़े, हर कोई ताल से ताल मिलाते नजर आये। शहरों में भी युवाओं की टोलियां जगह-जगह होली के गीतों पर खूब थिरके। शहरी व ग्रामीण इलाकों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। होलिकादहन और रंगोत्सव के बीच एक दिन का अंतर रहने के कारण इसबार होली का माहौल अन्य सालों से अलग दिखा। इन सबके बीच जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोग होली के खुमार में सराबोर होते गए। सुबह में मिट्टी और सतरंगी रंगों से सराबोर हुए तो शाम में गुलाल की होली खेली । एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दीं। शहरी इलाकों में होली ...