लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- लखीमपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को महिला थाना में पारिवारिक विवादों का समाधान कराने के लिए काउंसलिंग की गई। इसमें सभी मामले दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और साझी गृहस्थी से जुड़े थे। पुलिस ने कुल 17 मामलों की काउंसलिंग की। जिसमें 8 जोड़े साथ रहने को राजी हो गए। उनकी विदाई महिला थाने से हुई।छोटे छोटे विवादों में जो शादीशुदा जोड़े टूटने की कगार पर होते हैं। उनको काउंसलिंग के लिए महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र में भेजा जाता है। यहां पुलिस और काउंसलर मिलकर प्रयास करते हैं कि वह अलग न हो और अपने मतभेद भुलाकर एक साथ जीवन यापन करें। यह भी पढ़ें- सुलह समझौता कराकर आठ जोड़ों की कराई विदाई जिससे उनका परिवार टूटने से बच जाए। इसी तरह के 17 जोड़े की काउंसलिंग परिवार परामर्श केंद्र में चल रही थी। उनके बीच दह...