औरंगाबाद, मार्च 5 -- देव थाना क्षेत्र के अदरी गांव में बुधवार को रंग लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद हुई मारपीट में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लालती देवी और उनका पुत्र छोटन यादव शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान लालती देवी ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार की हाल ही में मौत हो गई थी, जिसके कारण उनका परिवार किसी भी शुभ कार्य में शामिल नहीं हो सकते थे। इसी बीच गांव में होली खेली जा रही थी और गांव के ही दो लोग रंग-अबीर लगाने उनके घर पहुंचे। उक्त बात का हवाला देते हुए उन्होंने होली खेलने से मना कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया और ...