भभुआ, मार्च 13 -- चांद थाने की पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर दर्ज की एफआईआर पीड़िता के गांव के ही आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया लड़की के साथ बदमाश युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले की एफआईआर गुरुवार को दर्ज कराई गई। हालांकि आरोपित ने इस घटना को 4 मार्च को पीड़िता के घर से 20 मीटर दूर खेत में अंजाम दिया। इस घटना के बाद पीड़िता अपने घर लौटी और इसके बारे में अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। बदनामी के भय से परिजन इस मामले को दबाए हुए थे। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए 12 मार्च को चांद थाना पहुंची और अपने ही गांव के 21 वर्षीय लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सहायक थानाध्यक्ष चन्द्रशेखर चौहान ने बताया कि पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई ...