रामगढ़, फरवरी 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव के तहत गुरुवार को भव्य भजन संध्या, फूलों की होली और धमाल गायन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर खाटू श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। संध्या 6.30 बजे से आयोजित भजन संध्या में बाबा के दरबार को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा और अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इस दौरान आमंत्रित भजन कलाकारों की ओर से प्रस्तुत भजनों से श्रद्धालु भावविभोर होंगे। रात्रि में फूलों की होली और धमाल गायन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सवामणि, महाभोग के कूपन समिति और मंदिर परिसर से उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पूर्व महोत्सव की शुरुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.