अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लाल, हरे, पीले, नीले रंगों से रंगे चेहरे, होली के उल्लास में हर झूमते-नाचते हुरियारे। मस्तानों की टोली का हर तरफ दिखाई देता उल्लास। सोमवार को पुराने शहर का कुछ इसी तरह का नजारा दिखाई दिया। रंग में हर कोई भीग रहा था। हर वर्ग, हर उम्र के साथ विधायकों ने भी होली के गीतों में ठुमके लगाए और खूब होली खेली। होलिका दहन से पूर्व पुराने शहर के बाजारों में टेसू के फूलों से होली खेले जाने की वर्षों पुरानी परंपरा चली आ रही है। सोमवार को इसके लिए सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। दोपहर करीब 12 बजे द्वारिकापुरी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय से परंपरागत होली के डोले की शुरूआत हुई। संघ, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि इस डोले में शामिल हुए। जैसे ही डोला मदारगेट चौराहे पर पहुंचा तो रंगों की ...