चम्पावत, फरवरी 18 -- नगर लोहाघाट में होने वाले रंग महोत्सव ने कुमाऊं में खड़ी होली को एक नया मुकाम दिया है। लोहाघाट में नशा मुक्ति और अनुशासन में होने वाली होली ने महिला सशक्तिकरण को भी बढावा दिया है। जिसके चलते विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली पुरुषों के साथ महिला होल्यारों की टीम भी रंग महोत्सव में अपनी खास पहिचान बनाए हुए हैं। वर्ष 2013 से श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी ने विभिन्न क्षेत्रों की खड़ी होली को एक मंच में लाने के उद्देश्य से रामलीला मैदान में होली रंग महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में लोहाघाट क्षेत्र और चम्पावत के आठ क्षेत्रों के होल्यारों की टीम रामलीला मैदान में खड़ी होली प्रस्तुत करती हैं। जिसमें हर बार अलग-अलग क्षेत्रों की टीमों को मौका मिलता है। रंग महोत्सव की खास बात यह है कि रामलीला मैदान में पूर्ण रुप से नशा मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.