बदायूं, मार्च 28 -- श्री रामनवमी पर भारतीय नव वर्ष मेला समिति की ओर से बदायूं क्लब में विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। विजयी प्रतियोगियों को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया। रंगोली, व चित्र में रंग भरों में प्रतियोगिता में नगर के बच्चों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को रचनात्मक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया। रंग भरो प्रतियोगिता के बाल वर्ग में यशिका जुनेजा ने प्रथम, किमाया वैश्य ने द्वितीय, स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में गौरी शर्मा ने प्रथम, कुशाग्र कुमार ने द्वितीय, अंजली चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता किशोर वर्ग में ईशा ने प्रथम, दर्शिका ने द्वितीय व मान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त...