अलीगढ़, फरवरी 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रंग भरनी एकादशी पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर व श्री द्वारिकाधीश महाराज मंदिर जयगंज से भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। भगवान के डोले के साथ कई झांकियां आकर्षण को बढ़ाएंगी। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने मंदिर में प्रेसवार्ता कर आगामी कार्यक्रम की जानकारी साझा की। लक्ष्मी नारायण मंदिर के मोंटी पाठक, देवांशु ने बताया कि इस बार 110वीं शोभायात्रा जयगंज से निकली जा रही है। शोभायात्रा में श्री लक्ष्मीनारायण का सिंहासन चलेगा, जिसे सजाने के लिए मथुरा व वृंदावन से कारीगर बुलाए गए हैं। साथ ही 10 झांकी जिसमें कि विशेष रूप से गोपाल जी अखाड़ा, काली मां, राधा-कृष्ण की झांकी व बैंड रहेगा। मंदिर प्रांगण के बाहर और अंदर भव्य लाइटिंग का नजारा रहेगा, जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। मंदिर में एक भव्य फूल बंगला सज...