नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को राजधानी में सुबह बारिश के बीच मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रीत विहार स्थित गुफावाला मंदिर में काफी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों ने माता के जयकारों के बीच दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। भक्तों ने माता को फल, फूल और चुनरी चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त सेवादारों की तैनाती की है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया है। रंग-बिरंगे फूल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, रात्रि के समय मंदिर अलग-अलग तरह की रोशनी से जगमग हो उठता है। मंदिर के अंदर और बाहर भव्य सजावट की गई है, जिसका आकर...