नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- करीना कपूर खान जब साड़ी पहनती हैं तो उनका स्टाइल हमेशा थोड़ा अलग नजर आता है। इस बार भी उनकी पेस्टल रंगों वाली साड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है। यह मल्टी-कलर शिफॉन साड़ी देखने में बहुत हल्की और प्यारी लग रही है। इसमें गुलाबी, नीला, पीला और हरा रंग एक साथ नजर आ रहा है। इन सभी रंगों का मेल साड़ी को बहुत खूबसूरत बना रहा है। करीना ने इस साड़ी के साथ बहुत ज्यादा चीजें नहीं कैरी की हैं, लेकिन उनके गले का हार पूरे लुक को खास बना रहा है। अगर आप भी हल्के और रंगीन कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो करीना का यह स्टाइल आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।पेस्टल रंगों का खूबसूरत मेल इस साड़ी की सबसे खास बात इसके रंग हैं। इसमें गुलाबी, नीला, पीला और हरा रंग बहुत हल्के अंदाज में नजर आ रहा है। कोई भी रंग बहुत ज्यादा तेज नहीं है, इसलिए पू...