फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 23 -- फर्रुखाबाद। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर शहर में पतंगबाजी और आतिशबाजी का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भोर होते ही छतों पर लोग चढ़ गए। सुबह से लेकर देर शामतक 'वो काटा' की गूंज छतों पर सुनाई देती रही। युवाओं से लेकर बच्चों ने पेंच लड़ाने का जमकर आनंद लिया। दिन ढलते ही आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी की रोशनी से सराबोर हो गया। डीजे पर युवा जमकर झूमे। वसंत पंचमी के अवसर पर गुरुवार देर शाम तक शहर के मोहल्ला पलरिया, नवाब दिलावर जंग, रेलवे रोड, साहबगंज चौराहा, सुतहट्टी, घुमना बाजार और पक्का पुल आदि बाजारों में लगी दुकानों पर पतंग खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। शुक्रवार तड़के से ही युवा और बच्चे छतों पर चढ़ गए। डीजे लगाकर फिल्मी गाने बजाने शुरू कर दिए। इस दौरान आसमान रंग बिरंगी पतंगों से पट गया। हवा तेज चलने से बच्चों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.