बुलंदशहर, मार्च 5 -- रंग बरसे भीगे चुनर वाली...। हुरिया में उड़े रे गुलाल...। आज ब्रज में होली रे रसिया...। होली के इन प्रसिद्ध गानों पर थिरकते हुए युवा-युवतियों ने खूब डांस किया। रंग-अबीर गुलाल उड़ाकर और एक दूसरे को लगाते हुए खूब होली खेली। प्रेम और रंगों के त्योहार होली में सभी रंगों से सराबोर हो गए। हर किसी ने परंपरागत ढंग से होली का पर्व मनाया। बुधवार को सुबह से ही होली खेलना शुरू हो गया। रंगों से होली खेलते हुए युवाओं की टोली गली-मोहल्लों में निकल पड़ी। एक-दूसरे के माथे पर गुलाल, चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। घरों पर होली की शुभकामनाएं देने आए लोगों का स्वागत गुजिया, ठंडाई पिलाकर किया। दही भल्ला, पकौड़ी, पापड़, गोलगप्पे सहित अन्य व्यंजन मेहमानों को खिलाए गए। नगर के कृष्णानगर, देवीपुरा, सिविल लाइन, आवास विकास प्रथम, द्वित...