लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। होली का पर्व नजदीक आते ही लोगों पर रंग-गुलाल का खुमार छाने लगा है। लोगों ने पापड़, चिप्स और गुझिया के जायके संग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उत्साह, उल्लास और होली गीतों के बीच शहर में नृत्य संगीत के साथ कई जगह आयोजन हुए। कार्यक्रमों में होली खेले रघुवीरा अवध में.., होली के दिन दिल खिल जाते हैं..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली.., बलम पिचकारी..., अवध में होली, ब्रज में होली.., आज ना छोड़ेंगे.., अंग से अंग लगाना... जैसे गीत बजते रहे और लोग खूब नाचे। एपिक ईवेंट के सहयोग से प्री होली का आयोजन रंग दे गुलाल मोहे का आयोजन गोमती नगर नगर के कसाया इन होटल में हुआ। संस्था की सीईओ हेमा खत्री और महिलाओं ने भगवान गणेश की स्तुति व आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। क्लब की महिलाओं ने होली का त्योहार धू...