सिद्धार्थ, मार्च 6 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोल्हौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को होली खेलने के दौरान दूसरे समुदाय के ऊपर रंग पड़ जाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लेकर चली गई थी। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों को थाने में जम कर पीट दिया। मामला एसपी तक पहुंचा तो एक एसआई व एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।थाना क्षेत्र के कोटखास गांव निवासी चन्दन सिंह कोट खास चौराहे पर अपने साथियों के संग रंगों से होली खेल रहे थे। रास्ते से अशफाक बाइक से इटवा कपड़ा लेने जा रहा था। उस पर अबीर पड़ गया। वह मौके पर गाड़ी रोककर गाली गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि चन्दन सिंह ने कहा कि भाई तुम्हारे ऊपर रंग पड़ा भी नहीं है क्यों गाली दे रहे हो। अभी जाओ हम लोग होली खेल रहे हैं। जब आप लोगों का...