कोडरमा, मार्च 1 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। होली को लेकर बाजार में उल्लास छाया हुआ है। पंचांगों के अनुसार, चार मार्च को होली है। इधर, बाजार पर भी होली का रंग चढ़ने लगा है। रंग, गुलाल, पिचकारी व होली से जुड़े अन्य सामान दुकानों में सजे हुए हैं। झुमरीतिलैया से लेकर प्रखंड तक के दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारी शुरू हो गई है। झुमरीतिलैया के एक कारोबारी ने बताया कि होली से जुड़े सामान के दामों में मामूली वृद्धि देखी जा रही है। दूसरी ओर, बाजार में बेहतर कारोबार की उम्मीद लिए दुकानदार भी तैयार हैं। यूपी और बंगाल से सामान मंगाए गए हैं। बाजार में दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी पिचकारी, भूत, प्रेत, बैताल वाला मुखौटा युवाओं और बच्चों को आकर्षित करता है उसका भी ख्याल रखा गया है। बाजार में 20 से लेकर एक हजार रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध है। होली पर चाइनीज न...