प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज। जलकल विभाग ने होली पर बेहतर जलापूर्ति के लिए झूंसी में तैयारी शुरू कर दी है। जोन आठ (झूंसी) के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने रंग पर्व के पहले क्षेत्र के नलकूपों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ने झूंसी के सभी नलकूपों की पंपिंग मशीनरी, पाइप लाइन की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने सभी कर्मचारियों को नलकूप परिसर की नियमित सफाई करने, पानी में नियमित क्लोरीन का मिश्रण करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने आपातकालीन व्यवस्था के तहत पर्व के दिन पानी की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए बैकअप पंपों के साथ ऑपरेटरों को 24 घंटे मौजूद रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद अधिशासी अभियंता ने कहा कि पर्व के दिन पानी की किल्लत नहीं होगी। मांग के अनुरूप नलकूपों से जलापूर्ति की जाएगी। लोगों से भी...