लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की जयंती पर दयानंद कन्या इंटर कॉलेज परिसर में स्मृति समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम वंदे मातरम् नृत्योत्सव का प्रदर्शन रत्ना अस्थाना के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में दयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026 प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह थे।वंदे मातरम नृत्योत्सव में रंग दे बसंती की जोशीली प्रस्तुति हुई। इसमें स्वस्तिका मौर्या, वीरा मौर्या, रक्षा शर्मा, स्वस्तिका त्रिपाठी, सान्वी सिंह, अग्रिमा च...