जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर, संवाददाता। बुधवार को नगर के पालीटेक्निक चौराहे पर रंग लगाने से मना करने पर कुछ लोगों ने पुजारी और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बच्चों को जरबदस्ती रंग लगाने का रुहट्टा निवासी 70 वर्षीय पुजारी विष्णु प्रकाश शुक्ला ने विरोध किया। आरोप है कि दूसरे पक्ष की तरफ से आठ से 10 की संख्या में पहुंचे लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। संजीव कुमार शुक्ला व अमित चौबे की भी पिटाई की। कोतवाली पुलिस सात नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.