बुलंदशहर, मार्च 5 -- डिबाई, संवाददाता। नगर क्षेत्र के मोहल्ला नमक मंडी में घर को जा रहे लोगों पर एक पक्ष के लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला नमक मंडी निवासी तरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अपने चाचा सुरेंद्र पुत्र शंकर लाल तथा भाई प्रशांत कुमार तथा जितेंद्र कुमार के साथ दोपहर 2 बजे दूसरे घर पर जा रहा था। इसी दौरान नशे में होली खेल रहे नेत्रपाल, शंकर लाल, रवि, रिंकू, राकेश, कालू, लवकुश आदि ने उनका रास्ता रोक कर गाली गलौज कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया, जिससे चाचा सुरेंद्र कुमार, भाई प्रशांत व जितेंद्र कुमार को काफी छोटे आई।...