हापुड़, फरवरी 27 -- तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में रंग छिड़कन एकादशी के मौके पर सर्व समाज के लोगों ने पिछले एक वर्ष में दिवंगत हुए लोगों के घर जाकर टेसू के फूलों के रंग छिड़ककर गुलाल लगाकर शोक उठाया। इस दिन शोकाकुल परिवारों में सभी शुभ कार्य शुरू हो गए। एक वर्ष के भीतर दिवगंत हुए लोगों के घर जाकर सर्व समाज के गणमान्य लोग टेसू के फूलों के रंग छिड़ककर गुलाल लगाते हैं, तब कहीं जाकर मृतक के परिवार में बंधी आन खुलती है। गढ़ नगर निवासी नमामि गंगे तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष पराग शर्मा, विष्णु नागर विजय शर्मा, लोकेश शर्मा, कक्के पांडियान, सुधीर शर्मा, नितिन जैन, अशोक पंसारी, शिवकुमार मुनीम, सचिन स्वामी, राकेश स्वामी, प्रमोद शर्मा, यशपाल राणा, पवन जैन, शिव नरेश शर्मा, गौरव बंसल, अंकित कुमार, प्रवीन राय, गौरव राय गौतम,, प्रदीप शर्मा, शुक्रवार की दोप...