कौशाम्बी, मार्च 2 -- एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड स्व. समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज नसीरपुर मूरतगंज प्रांगण में सोमवार को होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश सिंह यादव ने समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बताया कि यह पर्व हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके मनाने के पीछे एक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए हिरण्य कश्यप का वध किया तथा प्रहलाद की बुआ होलिका प्रहलाद को मारने के लिए लकड़ी की चिता बनाकर प्रहलाद को लेकर बैठ गई। लेकिन प्रहलाद बच गए और होलिका जल गई तभी से होली का पर्व मनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.