रामपुर, मार्च 5 -- शाहबाद। गुरुवार को होली के अगले दिन शाहबाद में पारंपरिक चौपाई यात्रा उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई। नगर के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के गांवों से निकली यह यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए लक्खी बाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान कुल आठ चौपाइयां निकाली गईं। इनमें दो चौपाइयां नगर के मोहल्ला भीतरगांव से निकाली गईं, जबकि मोहल्ला बरबरान, मोहल्ला नालापार, एसडीएम कॉलोनी, हकीमान, गांव नवाबपुरा, ओसी और लश्करगंज से भी चौपाइयां निकाली गईं। इसके साथ ही क्षेत्र के खदेली और ढकिया के मेलों का भी आयोजन किया गया। चौपाई यात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। रास्ते भर लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गीत गाते हुए आगे बढ़ते रहे, जबकि युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। यात्रा के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.