पीलीभीत, मार्च 1 -- पूरनपुर। होली के रंगों में सराबोर मासूम चेहरों की मुस्कान ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। गायत्री परिवार से जुड़े संदीप खंडेलवाल ने अपने फिजियोथैरेपी सेंटर पर तीन दर्जन से अधिक बच्चों के साथ अलग अंदाज में होली मनाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, होली कैप, ट्रॉफी और बिस्कुट वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। केंद्र परिसर में हंसी-ठिठोली और उत्साह का माहौल बना रहा। संदीप खंडेलवाल ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं और उनके साथ त्योहार मनाने का आनंद ही अलग है। उन्होंने सभी से अपील की कि होली पर प्राकृतिक अबीर-गुलाल का ही प्रयोग करें और केमिकल युक्त रंगों से बचें, ताकि त्योहार की खुशियां सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से मनाई ज...